1. गगन

     

    गगन जीपीएस एडिड जीईओ ऑगमेंटेड नेविगेशन का संक्षिप्त नाम है। गगन जीपीएस स्टैण्डर्ड पोजिशनिंग सर्विस (एसपीएस) नेविगेशन सिग्नल को आवश्यक ऑगमेंटेशन उपलब्ध कराने के लिए ग्राउंड स्टेशनों के सिस्टम का प्रयोग करता है। शुद्ध रूप से सर्वेक्षण किए गए ग्राउंड रेफरेंस स्टेशनों (इंडियन रेफरेंस स्टेशन: आईएनआरईएस) का नेटवर्क जीपीएस डेटा एकत्र करने के लिए पूरे देश में स्थित है। इस जानकारी का उपयोग करते हुए, मास्टर कंट्रोल सेंटर (इंडियन मास्टर कंट्रोल सेंटर: आईएनएमसीसी) किसी भी सिग्नल दोष को ठीक करने के लिए संदेश उत्पन्न करता है।

  2. बीओबीएएसएमए

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा सुरक्षा आकलन को क्रियान्वित करने के लिए बंगाल की खाड़ी अरब सागर हिन्द महासागर निगरानी सुरक्षा एजेंसी (बीओबीएएसएमए) की स्थापना अंतरराष्ट्रीय समुद्री हवाई क्षेत्र के लिए निगरानी सेवाएं प्रदान करने और क्षैतिज पृथक्करण कम करने के लिए की गई थी।

  3. ऑन-लाइन उड़ान योजना

    भारत के लिए ऑनलाइन उड़ान योजना पोर्टल में आपका स्वागत है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने भारत में ऑनलाइन उड़ान योजना शुरू की है। यह सुविधा सभी कैजुअल/सामान्य विमानन/शैड्यूलड भारतीय ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा विभिन्न भारतीय सैन्य एजेंसियों के लिए भी उपलब्ध है। ये सेवाएं पोर्टल एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा पंजीकरण पर अनुमोदन के पश्चात ही उपलब्ध होंगी। इसलिए, जो लोग इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं उनसे अनुरोध है कि वे अपना यूजर्स नेम और पासवर्ड पंजीकृत करें। सत्यापन के पश्चात ही लॉगिन अनुमोदित होगा ।
     
  4. ई-एआईपी