छः परिवार के सबसे बड़े बेटे समीर ने खाद्य विषाक्तता के कारण 4 साल पहले स्कूल छोड़ दिया था। पारिवारिक बचत उनके उपचार में खत्म हो गई , और उसके बाद से उसके पिता की मासिक वेतन रु 3000 की कमाई से मुंबई जैसे बड़े शहर में रहना मुश्किल हो गया।
हम समीर से हाल के एक उद्यम के माध्यम से मिले, जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक युवा रोजगार केंद्र को प्रायोजित किया था जिसने समीर के बामनवाड़ा बस्ती के पीछे एनआईआईटी फाउंडेशन (एनएफ) पाठ्यक्रमों की पेशकश की। समीर एक स्पष्ट एजेंडा वह गंदे कपड़ों में था उसने ठेठ मुंबईया उच्चारण में कहा और "अंग्रेजी-कंप्यूटर सीखने का है, कुछ कमाना चाहता हूं"। (कमाई शुरू करने के लिए कंप्यूटर और अंग्रेजी सीखना चाहता हूं।) शायद उसकी बिस्तर पर पड़ी मां की दुर्दशा, या परिवार का वित्तीय स्थिति समीर को मंजूर न थी क्योंकि अंग्रेजी का एक शब्द नहीं पढ़ सकने के बावजूद भी वह हमे प्रवेश हेतु नामांकित करने के लिए विशवस्त कर रहा था ।

आशुतोष, एनएफ सेंटर मैनेजर, उस कार्य की विशालता को जानते थे, जिसे उन्होने ले लिया था, लेकिन कुछ अप्रत्याशित हुआ, "मैंने उसे हर छोटी चीज के बारे में सलाह दी, मैंने कड़ी मेहनत की, लेकिन जिस चीज ने मुझे आश्चर्यचकित किया फीडबैक वह सुझावों पर उसके तीव्र जवाब था "। समीर का खराब उच्चारण तेजी से गायब हो गया, कोई नहीं समझ पाया कि कब 'एप्यून' बदल कर आप में बदल गया और 2 महीने में ही वह औपचारिक कपड़े में आना शुरू कर चुका था।
हालांकि, समीर जानता था कि अंग्रेजी में पूरी प्रवीण होने में अधिक समय लगेगा। सक्रिय एप्रोच लेते हुए, उन्होंने एनएफ में मोबलाइजर के अंशकालिक नौकरी के लिए आवेदन किया और नए छात्रों को शुरुआती स्तर के अंग्रेजी सीखाने में मदद के साथ-साथ उसके खुद भी सीखा। समीर ने 10 वीं की परीक्षा पास की ली है और और 12 वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहा है। जब उनसे पूछा गया कि वह इतना समर्पित क्यों है, तो उन्होंने जवाब दिया "सामान्य संस्थान सिखाते नहीं हैं सिर्फ बताते हैं।यहां ये सिखाते हैं कि किसी को सही काम क्यों करनी चाहिए। उनके साथियों और शिक्षकों ने अपनी प्रगति को संक्षेप में बताते हैं, "समीर अब बस्ती में रहने वाला नहीं लगता। उसके बारे में सबकुछ बदल गया है "
हालांकि समीर अभी भी अपनी अंग्रेजी को सही कर रहा है, वह पहले से ही एक जिम्मेदार युवा व्यक्ति है। अपने दोस्तों को अपने पहले वेतन से दोस्तों को पार्टी देने से इंकार कर दिया और सारे राशि अपनी मां को दे दी। एएआई के टूल-किट, से एनएफ मुंबई में समीर का करियर बना रहा है ताकि वह जीवन में आने वाली बाधाओं का सामना कर सके विशेषकर क्योंकि उसे यह सिखाया गया है कि सही चीजें क्यों करनी है।