भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
(मिनीरत्न – श्रेणी -1 सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम )
नागरिक चार्टर
यह चार्टर प्राधिकरण कर्मियों द्वारा उच्च स्तरीय निष्पादन के लिए एक ईमानदार और भ्रष्टाचार उन्मुक्त परिवेश के निर्माण के लिए गुणवत्ता नीति में किए गए हमारे उद्देश्यों, मूल्यों, आदर्शों और हमारी प्रतिबद्धता की घोषणा है।
नागरिक चार्टर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण निगमित सतर्कता विभाग
हमारी प्रतिबद्धता
हम प्रतिबद्ध है :
हमारी अपेक्षाएँ
भ्रष्टाचार के विरोध में हितधारकों , प्रत्येक व्यक्ति/संगठनों और भाविप्रा के कार्मिकों से नैतिक उत्तरदायित्वपूर्ण सहयोग का स्वागत है। सूचना देने वालों/ शिकायतकर्ताओं की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। प्रचलित मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार बेनाम/गलत नाम से डाली गई शिकायतों पर सामान्यत: विचार नहीं किया जाता, अत: सूचना देने वालों / शिकायतकर्ताओं से अनुरोध है कि वह अपने पते इत्यादि सहित अपना पूरा विवरण दें। सूचना/शिकायत की विषयवस्तु सावधानीपूर्वक प्रारूपित होनी चाहिए ताकि उसकी पहचान के रूप में कोई विवरण अथवा सुराग न दे । तथापि शिकायत संबंधी विवरण विशिष्ट और सत्यापनीय होना चाहिए ।
सतर्कता निम्नलिखित प्रकार के आरोपों /शिकायतों की जांच पड़ताल करती है :
हमारे आदर्श
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का सतर्कता विभाग यह सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करता है कि सतर्कता की सच्ची भावना, जो कि निरंतर सतर्क रहना है, प्रारम्भ से ही संगठन में उसे सराहा जाता है । सतर्कता विभाग भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के किसी भी कार्मिक के विरुद्ध सभी शिकायतों पर लगातार तेज एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु प्रयत्नरत रहता है । हमारे विभिन्न सेवा संबंधी आदर्श हैं :-
जांच पड़ताल करना और रिपोर्ट प्रस्तुत करना।शिकायत प्राप्ति के तीन माहके भीतर।
लघु शास्ति के मामले में अंतिम आदेश जारी करना ।चार्ज अधिकारी के उत्तर की प्राप्ति के दोमाह के भीतर।
विभागीय जांच एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करना (बड़ी शास्ति)।जांच अधिकारी/प्रस्तुति अधिकारी की नियुक्ति से छह माह के भीतर।
विभागीय जांच (बड़ी शास्ति) के मामले मेंजांच अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्ति की तारीख अंतिम आदेश जारी करना। से तीन माह के भीतर ।
निम्नलिखित मामलों में विजिलेंस क्लियरेंसप्राप्ति की तररीख से निम्न अवधि के भीतर
शिकायतों के मामले में संपर्क कैसे किया जाए ?
मुख्य सतर्कता अधिकारी के नेतृत्व में सतर्कता विभाग राजीव गांधी भवन, सफदरजंग हवाईअड्डा, नई दिल्ली – 110003 में स्थित है । सतर्कता विभाग के प्रतिनिधि सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों अर्थात दिल्ली में उत्तरी क्षेत्र, कोलकाता में पूर्वी क्षेत्र, मुंबई में पश्चिमी क्षेत्र, चेन्नई में दक्षिणी क्षेत्र, गुवाहाटी में उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तैनात हैं । हम तुरंत शिकायतें प्राप्त करते हैं तथा शिकायत प्राप्ति के 90 कार्य दिवसों के भीतर आरोपों/सूचना पर अंतिम निर्णय ले लेते हैं ।
रिश्वत न देकर ईमानदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने में हमारी सहायता करें ।
हमसे निम्नानुसार संपर्क किया जा सकता है :
1. Sh. Nikhil K. Kanodia, IPS 2. सुरेश एन बोरकर
मुख्य सतर्कता अधिकारी महाप्रबंधक (सतर्कता)
भारतीय विमानपतन प्राधिकरण भारतीय विमानपतन प्राधिकरण
राजीव गांधी भवन राजीव गांधी भवन सफदरजंग हवाईअड्डा , नई दिल्ली – 110003 सफदरजंग हवाईअड्डा , नई दिल्ली – 110003
दूरभाष 011-24651094 दूरभाष 011-20818209
फ़ैक्स 011-24611069 ई मेल gmvig
aai [dot] aero
ई मेल cvoaai
aai [dot] aero
अन्य महत्वपूर्ण संपर्क :
|
ई मेल |
दूरभाष |
फ़ैक्स |
|
अध्यक्ष , भाविप्रा |
chairman |
011-24632930 011-2461088 |
|
केंद्रीय सतर्कता आयोग |
vigilance |
011-24651001-8 011- 24651010 |
27 दिसंबर, 2021 को अद्यतित