बरेली हवाई अड्डे का उद्घाटन 10 मार्च 2019 को त्रिशूल एयर बेस के सिविल एन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार और राज्य के नागर विमानन मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी द्वारा किया गया।
हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना के हिस्से के रूप में 8 मार्च 2021 को एक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया। यह भवन 3,020 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसमें 150 से अधिक यात्रियों को समायोजित करने की क्षमता है। इसमें दो बैगेज कन्वेयर बेल्ट और छ: चेक-इन काउंटर हैं।
इसका 95×100 वर्ग मीटर का नया चरण- II एप्रन आईएमजी मानदंडों के अनुसार एक समय में दो एटीआर विमानों के लिए पार्किंग स्थान प्रदान करता है और बरेली हवाई अड्डे पर 168 वाहनों के लिए कार पार्किंग स्थान है। चरण- II एप्रन का आगे विस्तार कार्य प्रगति पर है, जो पूरा होने/प्रचालन प्रारंभ होने के बाद 3 एयरबस ए-321 प्रकार के विमानों को समायोजित करने में सक्षम होगा।
वर्तमान में बरेली हवाई अड्डा दो एयरलाइनों: मैसर्स एलायंस एयर और मेसर्स इंडिगो की सहायता से चार गंतव्यों नामत: नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जयपुर से जुड़ा हुआ है।
यह साइट Google क्रोम 50, फ़ायरफ़ॉक्स 48, सफारी और इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 या अधिक पर सबसे अच्छी देखी जाती है। समर्थित रिज़ॉल्यूशन है : 1280 x 720 || अंतिम अद्यतन तिथि : 18 Mar, 2026
Your search yielded no results.