संचार, दिक्चालन और निगरानी तीन मुख्य कार्य (डोमेन) हैं जो हवाई यातायात प्रबंधन (ए.टी.एम) के लिए बुनियादी ढांचे की नींव गठित करता है ।
निम्नलिखित सी.एन.एस. के प्रासंगिक डोमेन के बारे में अधिक विवरण प्रदान करते हैं:
(क) संचार: - संचार पायलट और विमान यातायात नियंत्रकों या उड़ान सूचना केंद्रों के बीच आवाज और डेटा की जानकारी का आदान-प्रदान करता है ।
(ख) दिक्चालन:- सी.एन.एस/ए.टी.एम सिस्टम का नेविगेशन तत्व वायुयानों को सटीक, विश्वसनीय और निर्बाध स्थिति निर्धारण क्षमता प्रदान करने के लिए सहायक है ।
(ग) निगरानी:- निगरानी प्रणालियों को दो मुख्य प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है:- आश्रित निगरानी और स्वतंत्र निगरानी । आश्रित निगरानी प्रणालियों में, विमान की स्थिति बोर्ड पर निर्धारित की जाती है और फिर एटीसी को प्रेषित की जाती है। वर्तमान आवाज स्थिति रिपोर्टिंग एक आश्रित निगरानी प्रणाली है जिसमें विमान की स्थिति को ऑन-बोर्ड नेविगेशन उपकरण से निर्धारित किया जाता है और फिर पायलट द्वारा एटीसी को अवगत कराया जाता है । स्वतंत्र निगरानी एक प्रणाली है जो जमीन से विमान की स्थिति को मापती है । वर्तमान निगरानी या तो आवाज स्थिति रिपोर्टिंग पर आधारित है या रडार (प्राथमिक निगरानी रडार) (पी.एस.आर) या माध्यमिक निगरानी रडार (एस.एस.आर.) पर आधारित है जो जमीनी स्टेशन से विमान की सीमा और दिगंश को मापता है ।