

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) अपने हवाई अड्डों को लगातार आधुनिक बनाने, यात्री सेवा में सुधार करने और यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे हवाईअड्डे सदैव टर्मिनल प्रवेश, शीघ्र सुरक्षा जांच और बोर्डिंग के लिए हवाईअड्डों पर प्रचालन दक्षता में सुधार के लिए प्रयासरत रहे हैं।
हवाई अड्डे पर देरी और लंबी कतारों को दूर करने के लिए, "डिजीयात्रा" के माध्यम से एक अग्रणी पहल की गई है, जो एक तकनीकी नवाचार है, जिसमें यात्रियों को हवाई अड्डे के प्रवेश बिंदु से बोर्डिंग गेट तक एक सुगम यात्रा का अनुभव होगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और निजी हवाईअड्डा प्रचालकों द्वारा समाविष्ट संयुक्त उद्यम (एक गैर-लाभकारी कंपनी), द्वारा "डिजीयात्रा फाउंडेशन" के तहत बायोमेट्रिक बोर्डिंग सिस्टम को श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, माननीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने 1 दिसंबर 2022 को (BBS) दिल्ली और बेंगलुरु सहित वाराणसी एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसके बाद, 31 मार्च 2023 को कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा हवाई अड्डों पर इस प्रणाली को लॉन्च किया गया। यह प्रणाली यात्रियों को एक स्पर्श रहित हवाई यात्रा का अनुभव प्रदान करता है, क्योंकि प्रत्येक स्पर्श बिंदु को किसी भी तरह से सुरक्षा से समझौता किए बिना सुगम और दक्ष यात्री प्रवाह सुविधा के लिए डिजिटल रूप से प्रबंधित किया जाता है।
इस सुविधा का उपयोग करने के लिए, आधार आधारित सत्यापन और एक स्व-छवि कैप्चर का उपयोग करके डिजीयात्रा ऐप पर एक बार पंजीकरण अपेक्षित है। स्थापित प्रणाली यात्रियों के यात्रा विवरण को मान्य करने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग करता है; ब्लॉक चेन तकनीक यात्रियों को उनकी इच्छानुसार अपनी यात्रा विवरण और फेशियल डेटा को प्रस्थान हवाई अड्डे पर अग्रिम रूप से साझा करने में सक्षम बनाती है; तथा यात्रियों के लिए गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए विकेंद्रीकृत पहचानकर्ता (डीआईडी) अभिकल्पना की गई।
अब तक, 2 लाख से अधिक यात्रियों ने भाविप्रा के 4 हवाई अड्डों पर बायोमेट्रिक बोर्डिंग सिस्टम का उपयोग कर यात्रा की है। हवाईअड्डे के टर्मिनल में प्रवेश से लेकर यात्री के बोर्डिंग होने तक प्रत्येक चरण के लिए प्रतीक्षा समय कम हुआ है और इसके लिए यात्रियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। भाविप्रा ने यात्रियों के प्रश्नों और शिकायतों के निवारण के लिए , विशेष रूप से परियोजना के प्रारंभिक चरण में सुचारू प्रचालन हेतु यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क सहित प्रणाली तथा यात्रियों के बीच अनुकूलन के लिए"डिजी-मित्र" (डिजी- बड्डी)भी तैनात किया है।
इस डिजिटल पहल के माध्यम से, हमारे हवाईअड्डे नई तकनीक और प्रक्रियाओं को अंगीकार कर रहे हैं, जो आधुनिक और सुरक्षित हवाई अड्डे के प्रचालन को सुनिश्चित करने के भाविप्रा के उद्देश्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा।
कृपया डिजी यात्रा मोबाइल ऐप के लिए डाउनलोड लिंक देखें:
एप्पल एप्प स्टोर लिंक : https://apps.apple.com/in/app/digi-yatra/id1643672197
एन्ड्राइड प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.dataevolve.digiyatra