Technical Directorate is one the oldest Directorate of erstwhile Civil Aviation Department (Equipment Directorate) and contributing major role in airport operation, passenger facilitation , safety services and security services.
तकनीकी निदेशालय तत्कालीन नागर विमानन विभाग (उपस्कर निदेशालय) के पुराने निदेशालयों में से एक है तथा हवाईअड्डे के प्रचालन, यात्री सुविधा, संरक्षा सेवाओं व सुरक्षा सेवाओं में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
Technical Directorate is mainly entrusted to carry out Procurement and Maintenance of Equipments used in airport operation, passenger facilitation; safety services and security. These activities are being carried out at three levels:
तकनीकी निदेशालय को मुख्यत: हवाईअदद के प्रचालन, यात्री सुविधा, संरक्षा सेवाओं तथा सुरक्षा में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों की खरीद एवं रखरखाव का कार्य सौंपा गया है। ये गतिविधियां तीन स्तरों पर की जा रही हैं :
All major Equipments/Vehiclesare panned and procure byTechnical Directorate at CHQ level. Policy guidelines & Technical Instructions are also being issued by CHQ time to time on the issue related to Technical Directorate.
सभी प्रमुख उपकरण/वाहन तकनीकी निदेशालय द्वारा निगमित मुख्यालय के स्तर पर परियोजित एवं खरीदे जाते हैं। तकनीकी निदेशलय से संबंधित मुद्दों पर निगमित मुख्यालय द्वारा समय-समय पर नीतिगत दिशा-निदेश एवं तकनीकी निदेश भी जारी किए जा रहे हैं।
Central E&M Workshop, New Delhi: This is one the CHQ nodal workshop for major maintenance of specialized Equipments like Crash Fire Tenders, Airport Surface Friction Testers, Airport Rotating Beacons, Fire Safety specialized Equipments etc. Apart from in house maintenance of CHQ transport fleet, maintenance support to various airports across the country is being extended by this workshop as per operational requirement. Central E&M workshop also plan, procure, maintain and supply spares of specialized imported Equipments to various airports of AAI. The Central Motor Transport Pool existing is also part of this workshop, which cater the transport requirement of Corporate Office through leasing, hiring and departmental vehicles. The maintenance of all Central Government vehicles & their inspection for condemnation is also taken care by Central E&M Workshop, as per Staff Car Rule.
केंद्रीय ई एंड एम वर्कशॉप, नई दिल्ली : यह क्रैश फायर टेंडर, एयरपोर्ट सरफेस फ्रिक्शन टेस्टर, एयरपोर्ट रोटेटिंग बीकन, फायर सेफ़्टी स्पेशलाइज्ड इक्विपमेंट आदि जैसे विशेष उपकरणों के प्रमुख रखरखाव के लिए निगमित मुख्यालय नोडल वर्कशॉप में से एक है। निगमित मुख्यालय परिवहन बेड़े के आंतरिक रखरखाव के अलावा, देश के विभिन्न हवाईअड्डों को इस वर्कशॉप द्वारा प्रचालनात्मक आवश्यकता के अनुसार रखरखाव सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। केंद्रीय ई एंड एम वर्कशॉप भाविप्रा के विभिन्न हवाईअड्डों हेतु विशेष आयातित उपकरणों के पुर्जों की योजना, खरीद, रखरखाव तथा आपूर्ति भी करता है। मौजूदा केंद्रीय मोटर परिवहन पूल भी इस वर्कशॉप का हिस्सा है, जो निगमित कार्यालय की परिवहन आवश्यकता को पट्टे, भाड़े व विभागीय वाहनों के माध्यम से पूरा करता है। केन्द्रीय ई एंड एम वर्कशॉप द्वारा कार्मिक वाहन नियम के अनुसार केंद्र सरकार के सभी वाहनों के रखरखाव तथा उपयोगिता हेतु निरीक्षण का भी ध्यान रखा जाता है।
Regional Headquarter Level: Regional Heads of Technical Directorate are entrusted to plan, procure the capital equipment and revenue nature of consumable store within region as per delegation of power.
क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर : तकनीकी निदेशालय के क्षेत्रीय प्रमुखों को शक्तियों के प्रत्यायोजन के अनुसार क्षेत्र में उपभोज्य भंडार की योजना बनाने, पूंजीगत उपकरण और राजस्व प्रकृति की खरीद करने का दायित्व दिया गया है।
Regional E&M Workshops: Four Regional E&M Workshops at Southern Region-Chennai, Eastern Region-Kolkata, Western Region-Mumbai and North Eastern Region-Guwahati are extending major maintenance and logistic support to various airports within jurisdiction of respective regions. Central E&M Workshop, New Delhi is entrusted responsibility of Regional E&M Workshop for Northern Region.
क्षेत्रीय ई एंड एम वर्कशॉप : चार क्षेत्रीय वर्कशॉप – दक्षिणी क्षेत्र-चेन्नई, पूर्वी क्षेत्र-कोलकाता, पश्चिमी क्षेत्र-मुंबई एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र-गुवाहाटी – संबंधित क्षेत्रों के अधिकार के अंतर्गत विभिन्न हवाईअड्डों को मुख्य रखरखाव व रसद सहायता प्रदान कर रहे हैं। केंद्रीय ई एंड एम वर्कशॉप, नई दिल्ली को उत्तरी क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय ई एंड एम वर्कशॉप का दायित्व सौंपा गया है।
फील्ड यूनिट ई एंड एम वर्कशॉप :
All major airports of AAI having field unit E&M Workshop, which provides support service & carry out day to day routine and preventive maintenance of Fire & Safety Services Equipments , Operational Engineering Equipments , Ground Safety Services Equipments, Passenger Facilitation Equipments, Security /CISF Equipments, Operational and Ground Duty General Duty Vehicles .
भाविप्रा के सभी प्रमुख हवाईअड्डों में फील्ड यूनिट ई एंड एम वर्कशॉप है, जो अग्निशमन व सुरक्षा सेवा उपकरणों, प्रचालनात्मक अभियांत्रिकी उपकरणों, भू सुरक्षा सेवा उपकरणों, यात्री सुविधा उपकरणों, सुरक्षा/सीआईएसएफ उपकरणों, प्रचालन और ग्राउंड ड्यूटी साधारण ड्यूटी वाहनों को सहायक सेवाएं प्रदान करता है तथा उक्त उपकरणों का दैनिक रूटीन एवं निवारक रखरखाव करता है।
Internal / आंतरिक:
Technical Directorate provides various important support services to following key areas of Airport Operations including procurement and maintenance of Equipments:
तकनीकी निदेशालय उपकरणों की खरीद और रखरखाव सहित हवाईअड्डा संचालन के निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में विभिन्न महत्त्वपूर्ण सहायता सेवाएं प्रदान करता है :