×

Accessibility Menu

हवाई अड्डे का निर्माण 1953 में किया गया था, और शुरू में इसका रनवे 3,500 फीट (1,067 मीटर) का था। 1980 के दशक में, वायुदूत ने हैदराबाद से कडप्पा के लिए सेवाएं प्रचालित की। राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एटीआर-72 प्रकार के विमान को हैंडल करने के लिए कडपा में मौजूदा हवाईअड्डों को विकसित करने हेतु मार्च 2007 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किये। उन्नत हवाईअड्डे का उद्घाटन 7 जून 2015 को भारत के तत्‍कालीन नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू जी द्वारा किया गया। हवाईअड्डे के लिए अनुसूचित (scheduled) वाणिज्यिक उड़ानें 7 जून 2015 को फिर से शुरू हुईं जब एयर पेगासस ने बैंगलोर के लिए सप्‍ताह में तीन दिन एटीआर 72 सेवा शुरू की। अप्रैल 2016 में, ट्रूजेट ने हैदराबाद और बाद में विजयवाड़ा के लिए उड़ानें शुरू कीं। वर्तमान में, इंडिगो एयरलाइंस कडप्पा में प्रचालन करने वाली एकमात्र एयरलाइन है।

हवाई अड्डे के नवीनतम समाचार

पर्यटक स्थल