×

Accessibility Menu

होटल


ताज लेक पैलेस

ताज लेक पैलेस जब भी हम उदयपुर के बारे में सोचते हैं, सबसे पहला नाम हमारे ज़हन में ताज लेक पैलेस का ही आता है। पिछोला झील के बीच में स्थित इस लक्ज़री जगह को दुनिया के सबसे रोमांटिक होटलों में से भी एक माना जाता है। ताज ग्रुप के अधीन आने के बाद जग निवास में कई बदलाव किये गए और इसे ठीक किया गया। आज यह जल महल अच्छी तरह से संरक्षित रखा गया है और उदयपुर के सबसे अच्छे हेरीटेज होटलों में से एक है।

...और अधिक पढें।

ओबेरॉय उदयविलास

ओबेरॉय उदयविलास ओबेरॉय उदयविलास, मेवाड़ के महाराजा की शिकार करने की ज़मीन पर बना यह लक्ज़री होटल शहर की सबसे भव्य रचनाओं में से एक है। यहाँ आपको हर तरह की सुख सुविधाएँ प्राप्त होंगी, स्वादिष्ट भोजन से सजे हुए आकर्षक डाइनिंग, स्पा(ओबेरॉय स्पा), विशेष अलग-अलग कमरों से खूबसूरत नज़ारों के मज़े आदि। चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ आकर्षक ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर के शीर्ष हेरिटेज होटलों में से एक है।

...और अधिक पढें।

फ़तेह प्रकाश होटल

फ़तेह प्रकाश होटल आपको अपनी वैभवता में पूरा डुबा देगा। यह शानदार महल, शाही शादियों के लिए महाराजा फ़तेह सिंह द्वारा बनवाया गया था। फ़तेह प्रकाश होटल पूरा, प्राचीन शाही वस्तुओं, चित्रों और पारंपरिक राजस्थानी तस्वीरों और चित्रों से भरा पड़ा है। होटलों के HRH ग्रुप ने असली फ़तेह प्रकाश होटल को अच्छी तरह संजोया हुआ है और आज की दुनिया से तालमेल बैठाने के लिए आधुनिक चीजों का भी इस्तेमाल किया हुआ है। पिछोल...और अधिक पढें।

ललित लक्ष्मी विलास पैलेस

ललित लक्ष्मी विलास पैलेस, अरावली पर्वत के शीर्ष पर स्थापित है। इस प्राचीन महल की भव्य सजावट और रचना राजसी राजस्थान की यादों को जीवंत करता है। शांत और शुद्ध वातावरण में स्थित यह लक्ज़री होटल राजस्थान के जीवंत संस्कृति और परम्पराओं का परिचय देता है। फ़तेह सागर लेक का खूबसूरत दृश्य इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाता है। ललित विलास पैलेस अपने पर्यटकों या मेहमानों को सबसे बेहतरीन सुविधाओं के साथ सप्रयास ...और अधिक पढें।