शिलांग, पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय का एक पर्वतीय शहर एवं मेघालय राज्य की राजधानी है। शिलांग शहर लेडी हैदरी पार्क के मनिकृत बगीचों के लिए बहुत प्रसिद्द है । लेडी हैदरी पार्क के पास ही वार्ड झील है जो चारों तरफ से पगडंडियों से घिरा हुआ है । शिलांग के उत्तर में डॉन बॉस्को सेंटर है जहाँ इस क्षेत्र के मूल निवासियों के देशज संस्कृतियों का प्रदर्शन देखने को मिलता है । शिलांग के दक्षिण-पश्चिम में एलिफेंट झरने सहित अन्य झरनों को देखा जा सकता है । जंगलों से घिरे शिलांग के पूर्व में शिलांग पीक है जहाँ से पूरे शहर का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है ।




