राजा भोज हवाईअड्डा भारत के मध्य प्रदेश राज्य में भोपाल को सेवाएं प्रदान करने वाला प्राथमिक हवाईअड्डा है। यह गांधी नगर क्षेत्र में स्थित है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर भोपाल शहर के केंद्र से 15 किमी (9.3 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इस हवाईअड्डे का नाम 10वीं शताबदी के परमार राजा ‘राजा भोज’ के नाम पर रखा गया है।






















