बेलगावी हवाईअड्डे का पुराना नाम वेणुग्राम था जो संस्कृत शब्द वेणुग्राम अर्थात बांबु गॉंव शब्द से निकला है । बाद में शहर द्वारा नया नाम कुंदा नगरी बना लिया जो दूध से बनाए हुए मीठा भोजन कुंदा से बना गया है ।
यह कर्नाटक राज्य के 499.0 किलो मीटर उत्तर भाग में स्थित है (लगभग), जो बेंगलूरु के उत्तरी भाग में है और मुबई शहर से 550.0 किलो मीटर (लगभग) स्थित है । शहर गोवा हवाईअड्डा से 150.0 किलो मीटर (लगभग) दूरी पर है ।
शहर में विख्यात सुवर्णा विकास सौधा है जो कर्नाटक के दूसरी राजधानी के रूप में प्रस्तावित है । ये बडा जिला है और कर्नाटक राज्य के चौथवीं बडा शहर है । शहर सहस्याद्रि माऊंटन रेंज के फूट हिल के पास स्थित है जो ‘’पश्चिमी गाट’’ के रूप में जाना जाता है ।
बेलगावी एक शैक्षिक केन्द्र है (विभिन्न चिकित्सा एवं इंजीनियरी कालेज वीटीयु द्वारा शासित कर्नाटक राज्य के सभी इंजीनियरी कालेज इस शहर में स्थित है ।)
बेलगावी के आसपास कई पर्यटन स्थान है जो पर्यटकों द्वारा पसंदीदा जगह है जैसे आईहोल, पहटक्कल गोकक फाल्स, बदामी हंपी आदि / बेलगावी हवाईअड्डे का संक्षिप्त चरित्र।
बेलगावी हवाईअड्डे का संक्षिप्त चरित्र:
ये रॉयल एयरफोर्स द्वारा 1942 में स्थापित किया गया । इंडियन एयरलाइन्स द्वारा 1947 से प्रचालन शरू किया गया । वर्ष 2012 से मेसर्स स्पाइस जेट द्वारा अपना प्रचालन शूरू किया और अदिनांक तक ज़ारी किया । वर्ष मई 2018 तक मेसर्स स्पाइस जेट द्वारा मुख्य शहर जैसे मुंबई, हैदराबाद, बेंगलूरु तथा चेन्नई के लिए प्रचालन किया ।
उड़ान – 3 ने बेलगावी हवाईअड्डे का चरित्र बदल गया है । उड़ान – 3 के अंतर्गत 5 मुख्य एयरलाइन्स को 13 शहरों के लिए कनेक्शन अधिग्रहीत किया गया ।
01 मई, 2019 से अदिनांक तक 13 शहरों के लिए 05 एयरलाइन्स द्वारा सीधा उड़ानें है । बेंगलूरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, कडप्पा, मैसूरु, इन्दौर, अहमदाबाद, सुरत, तिरुपति, जोधपुर, नासिकनासिक तथा सुरत और एयरलाइन्स मेसर्स अलियन्स एयर, स्पाइस जेट, स्टार एयर, इंडिगो एवं ट्रनजेट है और जयपुर तथा नागपुर मेसर्स स्टार एयर एयरलाइन्स द्वारा जोडा जाएगा ।
मेसर्स स्टार एयर (जोडावत ग्रुप) के ई एम बी – 145 के 02 उड़ानों के लिए नाइट पार्किंग अनुमति प्रदान किया गया है ।
हवाईअड्डा के बारे में कुछ बातें:
कर्नाटक के मुख्य मंत्री श्री.सिद्धरामैय्या द्वारा 14/09/2017 को नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया । टर्मिनल भवन की वास्तुकला बहुत शानदान और सुंदर है और शहर की तरफ या एयर साइड में सुंदर बगीचा से घेरा हुआ है ।
नए टर्मिनल भवन और विस्तार किए गए रनवे दिनांक 16/10/2017 को कमीशनिंग किया गया । हवाईअड्डा मुख्या शहर से 15.00 किलो मीटर दूरी पर है और राजपथ-20 के बगल में स्थित है ।
टर्मिनल भवन का मुख्य अभिलक्षण:
क्षेत्र : 360 एस क्यू एम
व्यस्ततम घण्टे में हैडलिंग क्षमता : 300 यात्री
चेन – इन काऊंटर : 10 नं.
बैगेज कन्वेयर बेल्ट (आगमन) : 02 नं.
बैगेज कन्वेयर बेल्ट (प्रस्थान ) : 01 नं.
एक्स रे मशीन (पंजीकृत बैगेज) : 03 नं.
एक्स रे मशीन (हैंड बैगेज) : 02 नं.
फ्रिसकिंग बूथ : 03 नं.
एलिवेटर : 01 नं.
नए एकीकृत ए टी सी टावर
क्षेत्र : 2059 एस क्यू एम
स्टकचर की ऊँचाई : 22.5 मीटर
तलों की संख्या : 05
प्रचालन की अपेक्षा के अनुसार अग्निशमन श्रेणी : VI / VII उपलब्ध कराया जा सकता है।
क्रेश फायर टेंडर : 02 नं. रोसनबार
ऐंबुलेंस : 03 न.
अन्य आधारित संरचना
उपलब्ध धावनपथ (रनवे) की कुल लंबाई : 2300 मीटर
नाइट लैंडिंग सुविधा : डबिल सर्किट के साथ उपलब्ध
नया एप्रोन : एयरबस 320 03 नं. बोईंग – 737 प्रकार के उड़ान पावर इन, पावर आउट पार्किंग स्टैंड (बे नं. 1, 2 & 3)
पुराना एप्रोन : उड़ान (बे नं. 4,5 & 7) 03 नं. ए टी आर क्यू – 400 टाइप
कार पार्क : 160 नं.
वी आई पी कार पार्किंग : 11 नं.
टैक्सी पार्किंग : 3 लाइन प्रत्येक 75 मीटर
सुरक्षा के संबंध में:
कर्नाटक राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के नियंत्रण में है । (के एस आई एस एफ)। ।
अभी टर्मिनल भवन, शहर की ओर तथा प्रचालन क्षेत्र को नियंत्रित करने हेतु 108 नं. सुरक्षा कार्मिक परिनियोजित है ।

